गोपालगंज: अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित ने कलेक्ट्रेट परिसर मे एसपी से लगाई गुहार, निष्पक्ष जांच व सुरक्षा की मांग
कुचायकोट थाना क्षेत्र के बाजार सिरिसिया गांव में हुई मारपीट मामले में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पीड़ित रामचन्द्र प्रसाद ने शुक्रवार को दोपहर 2 बजे एसपी विनय तिवारी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी को दिए आवेदन में उन्होंने निष्पक्ष जांच, अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि प्राथमिकी दर