टोंकखुर्द: स्व-सहायता समूह से जुड़कर श्रीमती अनिता बनीं आत्मनिर्भर महिला
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में स्व-सहायता समूह अत्यंत प्रभावी साबित हो रहे हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण विकासखण्ड टोंकखुर्द के ग्राम रिछडिया की श्रीमती अनिता पति बजेसिंह के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों से मिलता है। श्रीमती अनिता श्री कृष्णा समूह स्व-सहायता से जुड़ी है। समूह से जुड़ने के बाद, उन्होंने न केवल अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति को सुधारा है, बल्कि समाज