नागौद: अटरा हायर सेकेंडरी स्कूल में पोड़ी चौकी पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान
Nagod, Satna | Jul 3, 2026 सतना। नागौद थाना अंतर्गत पोड़ी चौकी पुलिस द्वारा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, अटरा में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्रों के साथ शिक्षकों को प्रदान की अहम् जानकारी।