चंदेरी: सिंहपुर चाल्दा में जल स्रोतों का क्लोरीनेशन, स्टॉप डायरिया अभियान के तहत जल सुरक्षा पर जोर
चंदेरी विकासखंड के ग्राम सिंहपुर चाल्दा में बुधवार को दोपहर लगभग एक बजे स्टॉप डायरिया अभियान के तहत सभी हैंडपंपों और कुओं का क्लोरीनेशन किया गया। कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने यह कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल का संदेश दिया। इस दौरान एफटीके किट के माध्यम से जल परीक्षण का प्रशिक्षण भी दिया गया।