बेरमो: झुमरा पहाड़ में भालू हमले से 70 वर्षीय बद्री महतो गंभीर घायल, क्षेत्र में दहशत
Bermo, Bokaro | Jun 6, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के गोमिया प्रखंड के पचमो पंचायत अंतर्गत झुमरा पहाड़ क्षेत्र में शनिवार को भालू के हमले में 70 वर्षीय बुजुर्ग बद्री महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।समय चार बजे जानकारी के अनुसार बद्री महतो को सूचना मिली थी कि उनकी गाय जंगल में बच्चा दी है। गाय की तलाश में वे घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल पहुंचे।