औरैया: कोतवाली क्षेत्र के करमपुर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, ननिहाल से लौटते समय हुआ हादसा
कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात करमपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के गांव रेहमा हिसाय निवासी अजीत कुमार (25) पुत्र अरुण कुमार अपने मामा के घर