खींवसर उपखंड क्षेत्र के आचिणा गांव में गुरुवार को ग्राम सेवक शिविर आयोजित हुआ। इस ग्राम सेवा शिविर में अनेक ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिला। शिविर में विधायक रेवतराम डांगा,एसडीएम सुनील पंवार भी पहुंचे। विधायक डांगा ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शिविर की तस्वीरें साझा की है।