मझोली: पोला तिराहा में करणी सेना परिवार के कार्यक्रम का आयोजन, जीवन सिंह शेरपुर का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह
करणी सेना परिवार एवं सर्व समाज के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर का शनिवार दोपहर 3 बजे मझौली आगमन हुआ जहां उनका भव्य स्वागत और सम्मान हुआ। इस दौरान क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और युवा साथियों में भारी उत्साह देखने को मिला। जीवन सिंह शेरपुर ने आगामी 21दिसंबर को जन क्रांति न्याय आंदोलन को लेकर मार्गदर्शन दिया। इस दौरान करणी सेना परिवार के कार्यकर्ता मौजूद रहे।