अररिया: अररिया में एलपीजी गैस की उपलब्धता पर्याप्त, 11,658 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध
Araria, Araria | Apr 12, 2026 जिला में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। वर्तमान में जिले में कुल 11,658 गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवनों में गैस वितरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।