गम्हरिया: गम्हरिया में पुलिस का एक्शन, सघन वाहन चेकिंग से अपराधियों में हड़कंप
मधेपुरा के गम्हरिया में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर चिकनी फुलकाहा, भागवत चौक समेत कई स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान कागजातों की पड़ताल, संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी और यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई