पनागर: झाड़ियों में छिपा था मौत का राज: रेलवे ट्रैक के पास मिला 5 दिन पुराना अज्ञात शव,फैली सनसनी
पनागर थानांतर गोसलपुर-देवरी रेलवे खंड के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रैक के किनारे झाड़ियों मे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी तब हुई जब रेलवे के पॉइंट्समैन दिनेश काछी ने दोपहर के समय पुलिस को ट्रैक के पास एक शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है।