बांसवाड़ा: शहर के नूतन स्कूल से लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रैली को जिला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज शुक्रवार सुबह 11 बजे नूतन स्कूल से रैली निकाली गई जिसको जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के मोहन कॉलोनी चौराहे कलेक्ट्रेट चोराहै से होते हुए अग्रसेन चौराहा पर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल पर पहुंची।