बांसवाड़ा: नेशनल हाइवे सुरपुर-भगतपुरा के पास 9 दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
बांसवाड़ा- घाटोल मार्ग के नेशनल हाइवे के सुरपुर -भगतपुरा के पास 9 दिन पहले गत दिनांक 22 अक्टूबर को दो बाइको की भिंडत मे हुवे सड़क हादसे मे घायल युवक 22 वर्षीय वीरेंद्र प्रजापत निवासी भोयन (कलिंजरा) की शुक्रवार सुबह को इलाज के दौरान उदयपुर में मौत हो गई है। दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार दो बाइको की भिंडत मे हादसे के दिन 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी।