पिछोर: ग्राम चंदावनी में एक युवक ने नाबालिक युवती पर किया जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने न्याय के लिए लगाया चक्का जाम।
भौंती थाना क्षेत्र के खोड़ चौकी अंतर्गत ग्राम चंदावनी में जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र परिहार नाम के युवक ने स्थानीय नाबालिक बालिका साक्षी कोली पर धारदार हथियार से बेरहमी से मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया।रस्सी से बांधकर छत से लटका कर नीचे फेंका,युवती की हालत गंभीर जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल के लिए भेजा। घटना आज शुक्रवार सुबह लगभग 8:00 की बताई जा रही है।