जबलपुर: गोहलपुर: पेट्रोल पंप पर धांधली के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल !!
जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पेट्रोल पंपों पर होने वाली धांधली की पोल खोलकर रख दी है। रद्दी चौकी चौराहे के पेट्रोल पंप पर आज उस वक्त भारी बवाल हो गया, जब एक महिला ने आरोप लगाया कि पैसे पूरे लेने के बाद भी उसकी मोपेड में पेट्रोल कम डाला गया। महिला के इस विरोध के बाद वहां लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। स्थानीय लोगों का साफ