मखदुमपुर थाना परिसर में आगामी 24 जनवरी को जिले के पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार के दिन 4 बजे मखदुमपुर थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर यह जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है।