पट्टी: पट्टी-रानीगंज मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील सड़क बन गई हादसों का कारण
पट्टी से रानीगंज को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली की मार झेल रहा है। सड़क जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि आए दिन लोग इन गड्ढों की वजह से हादसे का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के बाद से सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है। गड्ढों