सागर नगर: सागर कलेक्ट्रेट में हंगामा: बड़कुआँ गांव से पहुंचे ग्रामीण, पुलिस से झड़प
कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दोपहर 12 बजे बड़कुआँ गांव से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं, अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीण गेट क्रमांक-1 से अंदर प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस द्वारा रोके जाने पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई।