डेरापुर: मंगलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टप्पेवान गांव में अज्ञात कार की चपेट में आकर दो वर्षीय मासूम की मौत
मंगलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टप्पेवान गांव में अज्ञात कार की चपेट में आकर करीब 2 वर्षीय मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे तब हुई, जब मासूम जाह्नवी (2 वर्ष) पुत्री विक्रांत सिंह घर के बाहर खेल रही थी। तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात चालक वाहन समेत मौके से