दुधि: विश्व पर्यावरण दिवस पर जरहा रेंज में वृक्षारोपण, बीजपुर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लगाए गए पौधे
बीजपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जरहा रेंज में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेंजर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में सिरसोती पौधशाला सहित विभिन्न स्थानों पर यह अभियान चलाया गया। इस दौरान 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। इनमें आम, अमरूद, शीशम, सागौन, कंजी और महुआ जैसी विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल थे।