भोरे: बिहार राज्य कराटे चैंपियनशिप में भोरे के खिलाड़ियों का जलवा, बिहार विकास एकेडमी ने तीन पदक जीते
शिक्षा के साथ-साथ खेलों के मैदान में भी भोरे के प्रतिभागी अपने धमक दिखा रहे हैं। हाल ही में आयोजित बिहार राज्य कराटे चैंपियनशिप में बिहार विकास एकेडमी के छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन पदको पर अपना कब्जा जमाया है। इन खिलाड़ियों की सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के कई मुकाबले में सफलता का परचम लहरा दिया।