हंडिया: नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम व निपुण विद्यालय सम्मान समारोह आयोजित
हंडिया के प्राथमिक विद्यालय बरौत प्रथम में बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे नारी शक्ति वंदन एवं निपुण विद्यालय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मौर्य ने की। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।