पन्ना: श्रमदान से संवरेगा पन्ना का गौरव: महाराज सागर तालाब को जलकुंभी मुक्त बनाने उतरे RSS स्वयंसेवक।
Panna, Panna | Jun 7, 2026 जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पन्ना के ऐतिहासिक महाराज सागर तालाब को बचाने की मुहिम तेज हो गई है। प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवकों ने भी मैदान संभाल लिया है। स्वयंसेवकों ने भारी उत्साह के साथ तालाब से जलकुंभी हटाने के लिए जमकर श्रमदान किया और समाज को पर्यावरण व जल संरक्षण का संदेश दिया।