गुण्डरदेही: कुरदी के स्व. अलख राम साहू ने अंतिम विदाई में समाज को दी नई राह, परिजनों ने पूरी की अंतिम इच्छा
गुंडरदेही विकास खंड के ग्राम कुरदी के रहने वाले स्व अलख राम साहू का आकस्मिक निधन हो गया जिसके बाद उनके द्वारा पूर्व मे अपनी मृत्यु पश्चात अपने देह को मेडिकल कॉलेज को दान देने देहदान की घोषणा की थी जिसका पालन करते हुए उनके पारिवारिक जनो ने उनकी अंतिम इक्छा को पूरा करते हुए आस्था बहुददेशिय कल्याण संस्था भिलाई को इसकी जानकारी वहाँ के सदस्यों ने आकर अंतिम विधि विधान के बाद उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज हेतु ले जाया गया इस पुनीत कार्य के चलते सभी समाज और वर्गों ने परिवार के लोगो की सराहना भी की है।