रायगढ़: घड़ी चौक स्थित जिला न्यायाधीश डीजे बंगले की जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से होमगार्ड घायल
आपको बता दे कि शहर के हृदय स्थल घड़ी चौक स्थित जिला न्यायाधीश (डीजे) निवास में एक बड़ा हादसा टल गया। यहां पुराने भवन की छत से जर्जर हो चुका प्लास्टर अचानक भरभरा कर गिर गया,जिसकी चपेट में आने से ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान उमाशंकर पाण्डेय घायल हो गए।