कसिया: सोहसा मठिया बिजली उपकेंद्र की लापरवाही, 24 घंटे से दो दर्जन गांवों की बिजली ठप, JE एक हफ्ते से गायब
सोहसा मठिया विद्युत उपकेंद्र पर सिर्फ एक संविदाकर्मी की मौजूद था। क्षेत्र में सोमवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे हाटा और कसया तहसील के दो दर्जन से अधिक गांवों के करीब 10 हजार उपभोक्ता प्रभावित हैं। बिजली न होने से लोगों के घरों में इन्वर्टर और बैटरी बंद पड़े हैं। पानी की टंकियां खाली हो गई हैं। बच्चों को स्कूल की तैयारी में भी परेशानी हो रही है।