नौतन प्रखंड अंतर्गत जगदीशपुर गांव में बुधवार के दोपहर करीब तीन बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड द्वारा सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।