जगदीशपुर: भागलपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को भागलपुर में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच आयोजित की गई। जिले में परीक्षा की प्रथम पाली शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी निर्धारित केंद्रों पर पहुंचते रहे।