खरगोन जिला अस्पताल परिसर में उस समय सनसनी फैल गई, जब अस्पताल के बाहर रखी कुर्सी पर एक 24 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दीपक पिता महेश, निवासी इंदिरा नगर, खरगोन के रूप में हुई है।