मण्डला। जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपने प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व का आज शाम 4 बजे भ्रमण किया। जंगल सफारी के दौरान उन्होंने बाघ और अन्य वन्य प्राणियों का दीदार किया। मंत्री ने कान्हा के बेहतर प्रबंधन और प्राकृतिक सुंदरता की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के टाइगर रिजर्व और वन्य क्षेत्र पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ