जशपुर: वादों की खुली पोल: कैलाश गुफा मंदिर अब भी बंद, श्रद्धालुओं में आक्रोश, कलेक्टर को सौंपा रिमाइंडर
जशपुर जिले के प्रसिद्ध आस्था केंद्र कैलाश गुफा मंदिर को लंबे समय से बंद रखे जाने का मामला अब फिर गरमा गया है। मंदिर खुलवाने की मांग को लेकर श्रद्धालुओं और संत समाज ने जशपुर कलेक्टर को रिमाइंडर सौंपकर प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि कोरोना काल से बंद मंदिर को खोलने को लेकर कई बार आश्वासन और लिखित वादे किए गए,