बांधवगढ़: उमरिया में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 840 बूथों पर बच्चों को पिलाई जा रही पोलियो की दो बूंद
उमरिया जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई। जिला चिकित्सालय में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने पांच वर्ष तक के बच्चे को दवा पिलाये