पीपलदा: अयाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर 3 व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Mar 22, 2025 अयाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने शनिवार शाम 5 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि आज थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर अजय , राधेश्याम , महावीर को शांति भंग में गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126,170 में कार्यवाही की गई।