देवघर: सखुआ जंगल गोलीकांड में शांति नगर निवासी कारू रावत की इलाज के दौरान मौत, रविवार को हुआ पोस्टमार्टम
कुंडा थाना क्षेत्र के सखुआ जंगल गोली कांड में शांति नगर निवासी करू रावत की मौत इलाज के क्रम में हो गई थी जिसके शव का रविवार दोपहर 1:00 बजे पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया।इस घटना को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में लगी है।बता दे कि शनिवार को लड़ाई शांत करवाने गए कारू रावत को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी।