देवघर: नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक से टावर चौक तक वाहनों का लंबा जाम, राहगीर परेशान
नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक से लेकर टावर चौक तक शनिवार दोपहर 2:00 बजे से वाहनों का लंबा जाम देखा गया लगभग 45 मिनट तक जाम में सभी लोग फंसे रहे। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा ।जाम इतना लंबा था कि भारी मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया ।लोग वाहनों में बैठकर जाम हटाने का इंतजार कर रहे थे।