करेरा: करेरा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, प्रधानमंत्री का संदेश सुनकर किया योगाभ्यास
करेरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेरा में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योग दिवस पर प्रसारित संदेश सुना।