सिकंदरा: जैनपुर के पास दुकान के बाहर खड़े युवक पर धारदार हथियार से हमला, राहगीरों ने बचाई जान, पुलिस ने 1 आरोपी को पकड़ा
राजपुर थाना क्षेत्र में मुगल रोड किनारे दिनदहाड़े दबंगों द्वारा कस्बा निवासी सुशील कुमार उर्फ राजू वर्मा पर जैनपुर गांव निवासी महेश सिंह उर्फ बर्रा उसकी पत्नी नीलम पुत्र लवकुश तथा दो अज्ञात लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी और फरसा जैसे धारदार हथियारों से अचानक जानलेवा हमला कर दिया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था।