चेवाड़ा: शेखपुरा दुष्कर्म कांड: फरार आरोपी अभिषेक कुमार उर्फ छोटू गिरफ्तार, जेल भेजा गया
पुलिस ने 25 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी अभिषेक कुमार उर्फ छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि आरोपी को लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमैठा गांव से पकड़ा गया। मंगलवार दोपहर 12 बजे उसे शेखपुरा लाकर पुलिस निगरानी में जेल भेज दिया गया। यह घटना 18 दिसंबर की रात की है।