बेगूसराय: कावर झील भूमि विवाद पर DM ने बैठक की, कई निर्देश दिए
कार्यालय कक्ष में DM की अध्यक्षता में शुक्रवार की शाम 4:00 बजे कावरझील भूमि विवाद को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि आने वाले समय में कावर झील को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किया जाना है. उन्होंने कहा कि बैठक में भूमि विवाद सुलझाने को लेकर कई दिशा निर्देश दिए गए हैं.