टाटीझरिया। टाटीझरिया प्रखंड मुख्यालय में किसानों के बीच सोमवार को रबी फसल के बीज का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य उन किसानों को सहायता पहुंचाना है जो खेती के माध्यम से अपनी आजीविका चलाते हैं। बीज वितरण कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार राय, बीटीएम अमित मोहन, और कृषक मित्र प्रखंड अध्यक्ष प्रबील प्रसाद मुख्य रूप से मौजूद रहे।