खरगोन पुलिस ने महेश्वर-धामनोद रोड पर हुई लूट की वारदात का बड़ा खुलासा करते हुए तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक आरोपी बालिग जबकि दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आर-15 मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसकी कीमत करीब एक लाख अस्सी हजार रुपये बताई जा रही है।