शेरघाटी: शेरघाटी में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा: मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी
Sherghati, Gaya | Jun 13, 2026 बिहार सरकार के खनन एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने शनिवार दोपहर दो बजे शेरघाटी में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पत्रकारों एवं आम जनता के बीच साझा की।