महसी: तेजवापुर में 344 जोड़ो ने संग रहने का लिया संकल्प, सामूहिक विवाह में विधायक ने दिया शुभाशीर्वाद
तेजवापुर ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अलग अलग ब्लॉक क्षेत्र के 344 जोड़ो ने एक दूसरे का दमन थम संग रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पहुंचे महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने नव दंपत्ति को शुभाशीर्वाद दिया। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।।