सूरजगढ़: सूरजगढ़ा बाजार में एनएच 80 किनारे सरकारी जमीन की हो रही मापी, अतिक्रमण हटाने की तैयारी
जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा सूरजगढ़ा बाजार में अतिक्रमण हटाने की तैयारी की जा रही है. शनिवार को नगर परिषद सूरजगढ़ा द्वारा एनएच 80 के दोनों ओर सरकारी भूमि की मापी कर उसे चिन्हित किया गया. यहां अपराह्न 4:30 बजे कनीय अभियंता अभिषेक कुमार के देखरेख में अंचल अमीन द्वारा जमीन की मापी कर सरकारी जमीन को चिन्हित किया जा रहा था.