पंचकूला: कालका में दुकानों के बाहर किए गए अवैध अतिक्रमण को जिला प्रशासन के द्वारा हटाया गया
अवैध तौर पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन की टीम के द्वारा आज स्पेशल अभियान चलाया गया। जिसके तहत कालका कमेटी द्वारा दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर अमित अत्री व कालका पुलिस थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।