आगरा: अंतर्राजीय टप्पेबाजी गैंग के 5 अभियुक्त सतौली के पास से गिरफ्तार, DCP वेस्ट ने पुलिस लाइन में किया खुलासा, दी जानकारी
Agra, Agra | Jul 12, 2024 एसओजी, सर्विलांस एवं थाना एत्मादपुर पुलिस ने अंतर्राजीय गैंग के पांच अभियुक्तों को सतौली के पास से गिरफ्तार किया है, इनके द्वारा बीते दोनों एत्मादपुर में एक व्यक्ति के साथ टप्पे बाजी की घटना को अंजाम दिया गया था, पुलिस ने इनके कब्जे से ₹2000 कैश, एक टेंपो भी बरामद किया है, पूरे मामले का खुलासा डीसीपी वेस्ट सोनम कुमार ने पुलिस लाइन में किया है।