आगरा: मनोहर धाम कॉलोनी में एक घर से सोने-चांदी के आभूषण और ₹5000 की नकदी की हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Agra, Agra | Jul 12, 2024 थाना मलपुरा के मनोहर धाम कॉलोनी में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था, जब वापस आकर देखा तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था, पीड़ित ने बताया है कि ₹5000 कैश सहित सोने चांदी के आभूषण लेकर चोर फरार हो गए हैं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।