आगरा: पुलिसकर्मी की पत्नी को आगरा में बीएसएफ जवान बनकर ठगा, पीड़िता ने थाना सदर में कराया केस दर्ज
Agra, Agra | Jul 11, 2024 आगरा में एक ठग ने पुलिसकर्मी को पत्नी को अपनी बातों में फंसाकर ठगी का शिकार बना लिया। ठग ने अपने आप को बीएसएफ में बताया। प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के नाम पर सोने की चार चूडियां गिरवी रखवा कर 80 हजार ले गया। इसके बाद उसने अपनी फेसबुक आईडी और नंबर ब्लॉक क दिए। पीड़िता ने सदर थाने में केस दर्ज कराया है।