खरौंधी: प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने हेतु 8 जून से पंचायतों में लगेगा कैंप : खरौंधी प्रमुख आभा रानी
खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस सूची में नाम जोड़ने एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए 8 जून 2026 से प्रखंड की सभी पंचायतों में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों का नाम आवास प्लस सूची में शामिल है, वे निर्धारित तिथि पर पंचायत स्तर पर आयोजित कैंप में पहुंचकर अपने