सूरतगढ़: राजकीय महाविद्यालय में कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ, 2 दिन चलेगा कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
सूरतगढ़ के राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति व नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जा रही है। कॉलेज के व्याख्याता ने शाम के समय इसकी जानकारी दी। बताया की 2 दिन तक छात्राओं को कला के विभिन्न आयामों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।